भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन और मनुष्य स्वास्थ्य के राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCCHH) के तहत 7 से 13 सितंबर 2024 के बीच वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों के इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, और पोस्टर मेकिंग जैसी जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया जा रहा है।
10 सितंबर 2024 को जनपद मुख्यालय, खतौली, जानसठ, और बघरा ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। होली एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल और एस.डी. इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज में सेमिनार आयोजित किया गया।
होली एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल में जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 9 और 10 के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्रीमती अलका सिंह (जलवायु परिवर्तन की नोडल अधिकारी) और डॉ. शमशेर आलम (जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट) ने छात्र-छात्राओं को जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण से होने वाले स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जानकारी दी। कक्षा 10 के छात्र श्रेयान प्रताप सिंह ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एस.डी. इंजीनियरिंग कॉलेज में इंटरनेशनल डे ऑफ़ क्लीन एयर की ब्लू स्काई थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राधिका सिंघल, जुनैद और सादियां ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त किया।















