मुजफ्फरनगर में महिला बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के तहत, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर की बालिकाओं को प्रधानाचार्य सुधा शर्मा और बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा महिला थाना का दौरा कराया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार और बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा ने आभार व्यक्त किया।















