भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
खतौली:राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अंतर्गत खतौली में आयोजित एक कार्यशाला की है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला एवं बाल कल्याण की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. राजीव कुमार ने महिलाओं और बच्चों के लिए चलने वाली योजनाओं, जैसे कि स्पॉन्सरशिप योजना और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप के प्रशिक्षण कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे भेंट किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल गुप्ता द्वारा किया गया।















