पुरकाजी : मदरलैंड पब्लिक स्कूल में SIR विषय पर जागरूकता बैठक आयोजित

पुरक़ाज़ी–लक्सर रोड स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल में समाजवादी पार्टी की ओर से पुरक़ाज़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत SIR विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता SIR के ब्लॉक प्रभारी जसवीर वाल्मीकि ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के ज़िम्मेदार नागरिकों, महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विषय को गंभीरता से सुना।

जसवीर वाल्मीकि ने उपस्थित लोगों से खुलकर संवाद करते हुए SIR की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा उससे जुड़े आवश्यक पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने अपने विचार और प्रश्न रखे, जिनका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।बैठक में निवर्तमान पुरक़ाज़ी नगर अध्यक्ष मोहम्मद अफ़ज़ाल, नगर पंचायत वार्ड–7 के सभासद इस्तखार उर्फ़ लाल्ला, मंसूर सलमानी, गफ़्फ़ार ठेकेदार, मोहम्मद इकराम, जगपाल नेता, वंशराज चौहान, अजमल काज़ी, तक़सीर अल्वी, शकील अंसारी, मोहम्मद जाबिर, पूनम उपाध्याय, अदिति गुर्जर, आंचल उपाध्याय, काजल, नसीमा, अवनीश लक्की, अरमान अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में उपस्थित सभी लोगों ने इस प्रकार की जागरूकता बैठकों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता जताई, ताकि महत्वपूर्ण जानकारियाँ आमजन तक निरंतर पहुँचती रहें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts