ग्राम सभा सेमरी में जालोद जैसलमेर से आए हुए कुंभ स्नान के लिए पहुंचे लोगों का राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य अशफाक अहमद ने महिलाओं को लड्डू और भोजन करवा कर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बिना महिलाओं की सहभागिता के देश की उन्नति संभव नहीं है। महिलाओं के निरंतर उन्नयन और विकास के लिए उनकी शिक्षा और सम्मान आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। महिला ही जननी है और प्रथम पाठशाला है, इसलिए सभी को उनका आदर और सम्मान करना चाहिए, तभी देश का विकास संभव होगा।
इस कार्यक्रम में देवराज उपाध्याय सहित जालोद और जैसलमेर से आई हुई महिलाएं—सरकी देवी, सोलंकी देवी, कोनी देवी, भूरिया देवी, रमिया देवी, सुंदर देवी, गेया मकराजी, चुनाजी देवी—तथा अन्य प्रमुख लोग जैसे सलीम टाइगर, खरग ओखाराम, काग चेलाराम, कुंभल सवाजी, सोलकी सोवलरल, जीवी लुहार आदि उपस्थित रहे।















