बाँदा।अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा जनपद बांदा में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का व्यापक सत्यापन एवं जागरूकता अभियान शहर के प्रमुख बाबूलाल ट्रैफिक चौराहे एवं राइफल क्लब ग्राउंड क्षेत्र में आयोजित किया गया । अभियान के दौरान ऑटो/ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र एवं परमिट की गहन जांच की गई । जिन चालकों के अभिलेख अपूर्ण पाए गए। उन्हें निर्धारित समयावधि में दस्तावेज पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया । नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा चालकों को ओवरलोडिंग न करने, निर्धारित मार्ग पर ही वाहन संचालन करने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने तथा यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की गई । साथ ही ऑटो/ई-रिक्शा में होने वाली टप्पेबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी डायल 112 पर देने के लिए जागरूक किया गया। जिससे संभावित घटनाओं को समय रहते रोका जा सके । इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा, प्रभारी निरी0 कोतवाली नगर बलराम सिंह, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सुनील सक्सेना सहित सभी यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।















