औरैया : संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील औरैया में किया गया, जिसमें जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर द्वारा जनपद के दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें ताकि फरियादियों को बार-बार परेशान न होना पड़े। अर्चना निवासी तिलक नगर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की मांग की, जिस पर एसडीएम सदर को पुनः जांच के निर्देश दिए गए। ब्रह्म नगर निवासी बनवारी लाल ने विपक्षी द्वारा मकान पर कब्जा करने की शिकायत की, जिस पर प्रभारी कोतवाली को कानूनी कार्यवाही करने को कहा गया। ग्राम औतों के विकास अवस्थी ने सड़क निर्माण में हो रहे अवरोध की जानकारी दी, जिस पर एसडीएम बिधूना को टीम भेजने के निर्देश मिले। कुल 143 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का निस्तारण मौके पर किया गया। सभी नोडल अधिकारियों को शुक्रवार को नामित ग्रामों में निरीक्षण करने और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts