औरैया : प्रमुख सचिव ने अछल्दा आयुर्वेदिक अस्पताल का औचक निरीक्षण, सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

औरैया आयुष विभाग के प्रमुख सचिव मानवेन्द्र सिंह ने अछल्दा कस्बे के नेविलगंज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्यवस्थाओं की खामियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए।

अस्पताल के हर्बल गार्डन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ. अमित यादव से अजवाइन, काल मेघ और गिलोय जैसी औषधीय पौधों की जानकारी ली। इसके अलावा फार्मासिस्ट से दवाइयों का स्टॉक चेक किया और उनके रखरखाव की स्थिति की भी समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने देखा कि अस्पताल का बोर्ड अंदर की बजाय बाहर नहीं लगा है, जिससे मरीजों को इसकी जानकारी नहीं मिलती। उन्होंने अस्पताल के बोर्ड को तुरंत बाहर लगाने और अस्पताल भवन का रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने और अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया।मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने और इसे लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि, “अस्पतालों में दवाइयों की पर्याप्त मात्रा भेजी जा रही है, लेकिन जनता तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना बेहद जरूरी है।”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts