औरैया पुलिस मुख्यालय ककोर में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर की उपस्थिति में आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न टीमों में विभाजित किया गया, जिसमें पुलिस पार्टी, एलआईयू पार्टी, सिविल पुलिस पार्टी, फायर ब्रिगेड पार्टी, लाठी पार्टी, चिकित्सा पार्टी और रिजर्व पार्टी शामिल रहीं।

अभ्यास के दौरान उग्र भीड़ को तितर-बितर करने और उनकी जनशक्ति को विभाजित करने के लिए एंटी-राइट गन, प्लास्टिक प्लेट्स, चिली बम और टियर गैस गन के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने दंगाइयों को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दंगा नियंत्रक उपकरणों के अनिवार्य उपयोग के निर्देश दिए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीएफओ, क्षेत्राधिकारी बिधूना, सभी थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।















