चुनावी मोड में आई दिल्ली, सड़क पर आतिशी सरकार तो पर्दे के पीछे BJP ने बनाई रणनीति

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भले ही अगले साल है, लेकिन सियासी बिसात अभी से ही बिछाई जाने लगी है. बीजेपी ने राजस्थान के रणथंभोर में दो दिनों तक चिंतन बैठक कर मिशन-दिल्ली को फतह करने की रणनीति और चुनावी मुद्दे की रूपरेखा तैयारी की है. वहीं, अरविंद केजरीवाल के सीएम की गद्दी छोड़ने और आतिशी के कमान संभालने के बाद से आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रही है. दिल्ली की सड़कों को दिवाली से पहले गड्ढा मुक्त बनाने के तहत सोमवार को आतिशी अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली की सड़कों पर निरीक्षण करने उतरी हैं. इस तरह दिल्ली चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है?अन्ना आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी 2013 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज है. तीन बार दिल्ली की सत्ता की कमान संभालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आते ही मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ दी थी. केजरीवाल ने अपनी जगह आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया है. केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देते वक्त कहा था कि शेड्यूल के हिसाब से फरवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन मेरी मांग है कि महाराष्ट्र के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव कराए जाएं. आतिशी ने सीएम बनने के बाद ही ऐलान किया था कि उनका एक ही मकसद है कि केजरीवाल को एक बार फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है. इस तरह दिल्ली में चौथी बार केजरीवाल सरकार बनाने के मिशन के तहत ही आतिशी कैबिनेट के सभी मंत्री सड़क पर उतरे हैं.

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का मिशन
आतिशी सरकार दिल्ली की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए ग्राउंड जीरों पर उतर चुकी है. केजरीवाल के निर्देश पर सीएम आतिशी ने पीडब्ल्यूडी की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का आदेश दिया है. सीएम आतिशी ने सोमवार को एनएसआईसी ओखला, मोदी मिल फ्लाइओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, मथुरा रोड, आश्रम चौक और अंडरपास की महत्वपूर्ण सड़कों का निरीक्षण किया. अगले एक सप्ताह में दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी सड़कों का निरीक्षण करने का काम आदमी पार्टी के नेता, विधायक और आतिशी सरकार के सभी मंत्री करेंगे.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts