‘जब तक आज़ादी नहीं मिलेगी…’, पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर IED ब्लास्ट; विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर भीषण IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाका हुआ, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। यह धमाका सिंध-बलूचिस्तान सीमा के पास सुल्तानकोट क्षेत्र में हुआ, जिससे ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत व बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पटरी का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन को रोकने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हमले की जिम्मेदारी बलूच रिपब्लिकन आर्मी (BRA) ने ली है। संगठन ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह हमला “पाकिस्तान से आज़ादी की लड़ाई” का हिस्सा है और तब तक ऐसे हमले जारी रहेंगे “जब तक बलूचिस्तान को स्वतंत्रता नहीं मिलती।”

यह हमला उस समय हुआ जब पाकिस्तान में हाल के महीनों में बलूच विद्रोही गुटों द्वारा सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले बढ़े हैं। सरकार ने बलूचिस्तान में सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए हैं और जांच एजेंसियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts