महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 वर्ष की उम्र में निधन, उदयपुर में शोक

उदयपुर के पूर्व महाराणा और मेवाड़ राजघराने के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अरविंद सिंह मेवाड़ को मेवाड़ राजपरिवार की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और उदयपुर को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts