एआरटीओ सुधेश तिवारी ने सरस्वती शिशु मंदिर में कराया कन्या भोज, पूजन कर लिया आशीर्वाद

औरैया के एआरटीओ सुधेश तिवारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ जनसेवा, परोपकार और भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने औरैया शहर के दिबियापुर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया। इस दौरान श्री तिवारी ने कन्याओं के पांव धोकर उनका पूजन किया और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराकर उपहार व चुनरी भेंट की। एआरटीओ सुधेश तिवारी ने कहा कि कन्या साक्षात देवी का स्वरूप होती है, और कन्या पूजन एवं भोज से जीवन में कल्याण संभव होता है। इस आयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts