गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी, पुलिस की अग्र विधिक कार्यवाही जारी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। सिविल लाईन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, जनपद में वांछित फरार गैंगस्टर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल ओर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह थाना सिविल लाईन के नेतृत्व में, थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग मु0अ0सं0- 112/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगस्टर अभियुक्त शान मौ0 पुत्र भूरे निवासी बृस्पतिबजार कस्बा व थाना निवाडी गाजियाबाद को अभियुक्त के मसकन बृहस्पतिबाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्र विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts