औरैया में आरोग्यम शिविर का आयोजन, जरूरतमंदों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

औरैया में न्याय पंचायत सेहुद स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय समाधान का पूर्वा में आयोजित आरोग्यम शिविर का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार “सरकार आपके द्वार” को सार्थक करते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन कर रही है, ताकि जनहित, लाभपरक और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराने और सरकारी योजनाओं में पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि वे अपने जीवन स्तर को ऊपर उठा सकें।

उन्होंने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग करने और फसलों को प्राकृतिक रूप से उगाने की सलाह दी, जिससे शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक साधनों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन किया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

इस दौरान विभिन्न विभागों—कृषि विभाग, जिला पूर्ति विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग (एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक), बेसिक शिक्षा विभाग और योग विभाग—द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद को उसकी आवश्यकतानुसार योजनाओं का लाभ दिया जाए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 75 वर्ष से अधिक उम्र के तीन वृद्धजनों को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान कार्ड दिए गए। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर आरोग्यम शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को सरकार की जनहित योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है, जिससे वे पात्रता के अनुसार लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान, संबंधित अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts