टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे. अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है, अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक से हुई है, जो रवि घई की पौत्री हैं.
घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है. वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल) और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं.
आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन कैसा रहा?
आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन बेहद सीमित रहा क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. इस वजह से उनके नाम कोई रन, विकेट या अन्य आंकड़े दर्ज नहीं हो पाए और उनका पूरा सीजन बेंच पर बीत गया.















