बांदा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम जिसके अन्तर्गत 69804 आंगनबाडी कार्यकत्रियों/मुख्य सहायिकाओं का स्मार्ट फोन का वितरण तथा 18440 आंगनबाडी कार्यकत्रियों/ सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण एवं 450 करोड़ की लागत से 3170 आंगनबाडी केन्द्रों/भवनों एवं 140 बालविकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर जनपद बॉदा के 1705 आंगनबाडी केन्द्रों में से चयनित 403 आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा 31 आंगनबाडी केन्द्रों का शिलान्यास एवं 26 आंगनबाडी केन्द्रों का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए कहा कि पूरी निष्पक्षता एवं पारिदर्शिता के साथ आंगनबाडी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की गयी है। यह नियुक्तियां मेरिट के आधार पर बिना किसी भेदभाव के पूर्ण पारिदर्शिता के साथ की गयी है। नवचयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए सेवा का बडा अवसर मिल रहा है, जिससे वह आंगनबाडी केन्द्रों को स्वस्थ्य, सशक्त बनाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों को स्वस्थ्य एवं बेहतर बनाना है। प्रत्येक केन्द्र की निगरानी रखते हुए आंगनबाडी केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थायें सुनिश्चित करना है। आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को पोषाहार वितरण के साथ शिक्षा की दिशा में आगे बढाने का महत्वपूर्ण दायित्व होगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों की नीव को मजबूत करना है। इस अवसर पर नव नियुक्ति आंगनबाडी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए।















