ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन स्टेटस जारी,

रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने ग्रुप-डी के कुल 22,195 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल एप्लीकेशन स्टेट्स जारी कर दिया है। आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी आज यानी 09 जुलाई से अपनी एप्लीकेशन स्टेट्स ऑनलाइन माध्यम में जांच सकते हैं।उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Provisionally Accepted, Conditionally Accepted और Rejected की स्थिति की जांच कर सकते हैं। एप्लीकेशन स्टेट्स की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

ईमेल और एसएमएस के माध्यम से मिलेगी सूचना

आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक एप्लीकेशन स्टेट्स की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ईमेल आईडी पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने एप्लीकेशन स्टेट्स की जांच जैसे एप्लीकेशन स्वीकार हुआ है या नहीं, अगर अस्वीकार हुआ है, तो इसका कारण क्या है और अभ्यर्थी परीक्षा के लिए योग्य है या नहीं।

Application Status कैसे करें चेक

आरआरबी एप्लीकेशन स्टेट्स चेक करने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। नीचे उम्मीदवारों की सहायता के लिए एप्लीकेशन स्टेट्स चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एप्लीकेशन स्टेट्स चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आरआरबी जोन का चयन करें।
  3. इसके बाद RRB Group D Application Status 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन करने के लिए मांगी गई डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड को दर्ज करें।
  5. लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेट्स की जानकारी ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त से लेकर 21 अगस्त के बीच किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts