नई दिल्ली। इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष व अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों से अंग्रेजी, संबंधित विषय, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 180 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। इसके साथ ही परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इसके अलावा, इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Indian Bank SO Vacancy 2026: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर indianbank.bank.in जाना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Registration सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।















