मुजफ्फरनगर, 5 अगस्त 2024: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सूचित किया है कि पिछड़ी जाति के शिक्षित बेरोजगार, जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमिडिएट है और वार्षिक आय सीमा 1 लाख रुपये के अंतर्गत है, को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क ओ-लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 अगस्त 2024 कर दी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी जनसेवा केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र, साइबर कैफे, या निजी इंटरनेट के माध्यम से वेबसाइट(http://backwardwelfareup.gov.in) और [obccomputertraining.upsdc.gov.in](http://obccomputertraining.upsdc.gov.in) पर 12 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी शैक्षिक और अन्य अभिलेखों की हार्ड कॉपी 12 अगस्त 2024 को सायं 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर के कार्यालय में जमा करनी होगी। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश, और समय सारणी के लिए उक्त वेबसाइटों अथवा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय, भूतल विकास भवन, मुजफ्फरनगर में संपर्क किया जा सकता है।















