मुजफ्फरनगर|श्रीराम कॉलेज के 7 विद्यार्थियों ने छठी राष्ट्रीय अम्बेडकर खेल प्रतियोगिता 2024 में स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 27 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने ग्रेपलिंग पुरुष और महिला वर्ग की गी और नोगी स्टाइल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले विद्यार्थियों में तनु रानी, अनीता, लवली, प्रियम, आर्यन बालियान, अभिषेक कुमार, और अक्षय कुमार शामिल हैं। शिवांग पुंडीर और अमन शांण्डिल्य ने रजत पदक जीता।
श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने विजयी खिलाडियों का महाविद्यालय आगमन पर स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज की प्रचार्या डा. प्रेरणा मित्तल और निदेशक डा. अशोक कुमार ने भी विजयी खिलाडियों को उनकी जीत पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।
प्रतियोगिता में विश्वदीप कौशिक, श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता, कोच की भूमिका में रहे। महाविद्यालय के अन्य प्रवक्तागण और विभागाध्यक्षों ने भी विजयी टीम को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।















