शाहपुर। कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज रविन्द्र यादव को पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोच लिए। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि कस्बा शाहपुर निवासी मुसर्रत उर्फ भूरी पत्नी इस्लाम की शिकायत थी कि उसके पुत्र मुददस्सर उर्फ भूरा पुत्र इस्लाम के न्यायालय से हुए बी डब्लू वारंट में जमानत देने के नाम पर कस्बा शाहपुर चौकी इंचार्ज रविन्द्र यादव पन्द्रह हजार की मांग कर रहा था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को टीम द्वारा मुसर्रत उर्फ भूरी द्वारा दिये गए पन्द्रह हजार रुपये सहित टीम ने चौकी इंचार्ज रविन्द्र यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम चौकी इंचार्ज को गिरफ्तार करने के बाद जिला मुख्यालय मुजफ्फरनगर ले गई। टीम द्वारा दोबारा कस्बा चौकी पर आकर ऑफिस में रखे सामन एवं कागजात की जांच पड़ताल करने के साथ साथ आसपास के दुकानदारों , पुलिस स्टाफ से भी पूछताछ करने के बाद वापस लौट गई। टीम अग्रिम कारवाई मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर कर रही है।















