मीरापुर स्थित शिखर शिक्षा सदन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2025 एवं मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बिजनौर लोकसभा सांसद श्री चंदन चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, नाटक और संगीत की शानदार प्रस्तुतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।























































