होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र त्यागी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में सतेन्द्र सैनी, विपिन त्यागी, एल.के. मित्तल, डॉ. राजीव कुमार, शशिकांत मित्तल, मौ. जावेद मजहर, रीटा दहिया एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया उपस्थित रहे।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्शल आर्ट की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों में अपने परीक्षाफल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
एकेडमिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रज्ञान कुमार, ज्ञानवी, अनाया, अविराज, अलीशबा, लविश, हामिद त्यागी, अनन्त कुमार, अदिति, अवंतिका, अर्पित, अवनी, हर्षित, वंशिका और आंचल शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर याशवी, सना नाज, अयांश, ऋषभ, अंशी, खुशवीर, सिदरा, सृष्टि, शिवांश, रिया, कनिका, वर्तिका, अवनिका, सृष्टि, सादिका रहमान और हर्षित रहे।
ज्ञानवी, इशान, अवनी, दीपांशी, सार्थक, प्रियांशी सिंह, अनुश्री, कनिका, समर्थ, अजय, जोया, दीपिका आदि ने कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करवाई।
सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र त्यागी ने विद्यार्थियों को आठ घंटे की नींद, आठ घंटे की पढ़ाई और आठ घंटे की मौज-मस्ती का संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “अगर मस्ती जिंदा है तो उसकी हस्ती जिंदा है।”
मंच संचालन शुभम कुमार ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य एवं अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूरे सत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पी.के. मिश्रा, शुभम कुमार, अमित शर्मा, रूपेश कुमार, नितिन बालियान, दीपक योगी, राखी, रजनी, रीना, सुरेखा, चीनू एवं अन्य शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।















