मुज़फ्फरनगर के श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के पदाधिकारियों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर को बुके देकर सम्मानित किया।

इसके बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हर समस्या का समाधान है और समाज एवं परिवार के विकास के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है।

उन्होंने छात्रों से खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया और जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। समारोह के अंत में महोदय ने मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया और सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी का धन्यवाद कर आभार प्रकट किया।















