रामगढ़, अलवर के बड़ौदामेव क्षेत्र में भाजपा मंडल बड़ौदामेव के बूथ नंबर 215 पर संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बालकिशन जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं शक्तिकेंद्र पर्व सहयोगी छोटेलाल चौधरी, पूर्व महामंत्री पुष्पेंद्र गर्ग, शक्ति केंद्र संयोजक सुखराम प्रजापत, और बूथ के अन्य पुरुष व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर सर्वसम्मति से अंकित शर्मा को बूथ अध्यक्ष चुना गया। साथ ही 11 सदस्यीय बूथ समिति का भी गठन किया गया। आयोजन में संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता का माहौल देखा गया।















