राजस्थान में चूरू के तारानगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. यहां कॉलेज जा रही छात्रा पर उसी के एक सनकी दोस्त ने चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर घायल कर दिया. वारदात में 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तारानगर अस्पताल लाया गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. मौके पर डीएसपी रोहित सांखला व तारानगर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली.जानकारी के मुताबिक, मामला चुरू के तारागर का है. यहां एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में एक छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. लोगों ने बताया कि आरोपी छात्रा का दोस्त है और दोनों के बीच करीब पांच वर्षों से दोस्ती चल रहा था. दोनों एक दूसरे से फोन पर बात किया करते थे. लेकिन किसी बात से नाराज होकर छात्रा ने आरोपी युवक से बात करना बंद कर दिया. युवक इस बात से बेहद नाराज हो गया और छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है. आरोपी छात्रा का दोस्त है, दोनों एक दूसरे को जानते हैं. आरोपी युवक छात्रा द्वारा बात ना किए जाने से खफा था.
बात नहीं करने से था खफा
तारानगर डीएसपी रोहित सांखला ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा कॉलेज में प्रैक्टिकल देने जा रही थी. पंचायत समिति के पास गांव भलाऊ का विकास नामक युवक आया और उसने युवती के गले पर चाकू से कई वार कर दिए जिससे युवती गंभीर घायल हो गई. जिसका तारानगर के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
छात्रा पर चाकू से किया था हमला
उन्होंने बताया कि युवक-युवती की पिछले करीब पांच वर्षों से दोस्ती चल रही थी. पिछले कुछ दिनों में उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद बात ना होने से खफा युवक द्वारा यह कदम उठाया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को राउंड उप कर लिया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. FSL टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं, आगे की कार्रवाईकीजारहीहै.















