बुढ़ाना और शाहपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक, पोलियो अभियान और ईसीसीई गतिविधियों पर जोर

बुढ़ाना।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में बाल विकास परियोजना अधिकारी बुढ़ाना, राहुल कुमार, ने मोहम्मदपुर राय सिंह, जोला और टोडा सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में पोलियो अभियान, सीबीआई गतिविधि, पोषण ट्रैकर ऐप की फीडिंग, ईसीसीई गतिविधि, VHSND टीकाकरण, पोषाहार, और हॉट कुक खाद्यान्न जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इस बैठक में मुख्य सेविका श्रीमती अलका राघव ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त, बाल विकास परियोजना शाहपुर के अंतर्गत ग्राम पुरबालियान, बसधड़ा, और चांदपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया गया कि वे केंद्रों पर समय पर उपस्थित होकर बच्चों को ईसीसीई गतिविधियों में शामिल करें और 8 दिसंबर को पोलियो बूथ पर उपस्थित रहकर बच्चों के टीकाकरण में सहयोग प्रदान करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts