मुजफ्फरनगर में आंगनबाड़ी सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्मार्टफोन व डिवाइस वितरण के साथ 35 केंद्र भवनों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर में आंगनबाड़ी सेवाओं को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस और स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद मुजफ्फरनगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से इसे देखा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष संदीप राठी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया और जनपद में निर्मित 35 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों तथा 4 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस एवं 142 स्मार्टफोन वितरित किए गए, जिससे उनके कार्यों में तकनीकी सहयोग मिल सके।

जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य अधिक सरल, तेज और प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने कार्यकत्रियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें समाज की मजबूत नींव बताया, जो बच्चों और माताओं के पोषण एवं देखभाल में अहम योगदान देती हैं। वहीं विधान परिषद सदस्य ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्मार्टफोन के माध्यम से वे अब आवश्यक सूचनाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगी, समय पर रिपोर्ट भेज सकेंगी और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगी।कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव द्वारा किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अत्येन्द्र सिंह, संतोष कुमार शर्मा और राहुल कुमार सहित समस्त मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी सेवाओं को सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में जनपद के बच्चों और महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts