भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। ज़िला पंचायत सभागार में संभावित बाढ से बचाव के दृष्टिगत राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज से पूर्व,एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के संचालन में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी क़ी अध्यक्षता में हुआ।
जिला पंचायत सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में हुई बैठक में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज से पूर्व एवं संभावित बाढ के दृष्टिगत सभी विभागों से आपदा की स्थिति में उनके द्वारा की जाने वाली तैयारियों, उनके पास उपलब्ध संसाधनों, आपदा की स्थिति में सम्बन्धित सभी विभागों में आपस में समन्वय स्थापित करने आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि जनपद में संभावित बाढ से बचाव के दृष्टिगत राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज जनपद में आयोजित की जानी है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारीगणों को उनके पास राहत एंव बचाव हेतु उपलब्ध सभी संसाधनों सहित प्रस्तावित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज में प्रतिभाग करने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ,वरिष्ठ कोषाधिकारी आर सी यादव,उप जिलाधिकारी बुढाना संजय सिंह, उप जिलाधिकारी जानसठ, उप जिलाधिकारी सदर निकिता,उप जिलाधिकारी खतौली, जिला वन अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण खंड,सहायक अभियन्ता ड्रेनेज खंड, मेरठ, ए0आर0टी0ओ0, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी मोरना, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला,जिला युवा कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खंड-1,सहायक अभियन्ता प्रान्तीय खंड,जिला पंचायत विभाग, एन0सी0सी0 विभाग, सिचांई विभाग, सूचना विभाग आदि विभागों के साथ ही नासिर हुसैन राहत सहायक भी उपस्थित रहे।
















