कनाडा संसद में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, संदिग्ध गिरफ्तार

कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित संसद भवन में शनिवार को एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा जबरन घुसने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद संसद परिसर में सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के दौरान पूरे संसद परिसर को लॉकडाउन कर दिया गया और सांसदों एवं स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया।

ओटावा पुलिस और संसद की सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया और स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि संदिग्ध व्यक्ति का मकसद क्या था।

फिलहाल संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह एक अलग-थलग घटना थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts