अमृत जैन ने कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण.

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर एवं कांवड़ नोडल अधिकारी अमृत जैन लगातार जनपद में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शिवचौक सहित नगर क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, पुलिस ड्यूटी, यातायात डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों और कांवड़ियों के आवागमन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं का स्वयं सत्यापन किया, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान अमृत जैन ने कांवड़ सेवा में लगे स्वयंसेवकों से भी बातचीत की और श्रद्धालुओं की सेवा में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने पुलिस और स्वयंसेवकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि दोनों के संयुक्त प्रयास से यात्रा को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने भीषण गर्मी और लगातार ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों तथा अन्य जवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी कार्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts