पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही हाउस अरेस्ट की अफवाहों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। शाह ने साफ किया कि धनखड़ को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि धनखड़ ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति रहते हुए संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए सराहनीय कार्य किया। गृहमंत्री ने यह भी जोड़ा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा और इस तरह की झूठी खबरों से जनता को गुमराह नहीं होना चाहिए। अमित शाह के बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि धनखड़ के हाउस अरेस्ट की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।















