बिजली संकट के बीच बांग्लादेश सरकार चुकानी लगी अडानी पावर का बकाया

बंग्लादेश में बिजली संकट के बीच अडानी पावर को वहां की सरकार ने बकाया देना शुरू कर दिया है. सत्ता परिवर्तन के बाद गौतम अडानी ने सरकार के एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर अडानी पावर का बकाया देने में हस्तक्षेप करने को कहा था. बांग्लादेश के विद्युत विभाग ने पत्र का जवाब देते हुए बताया है कि उन्होंने अडानी पावर को उसका बकाया देना शुरू कर दिया है, साथ ही कहा कि जल्द ही वे अडानी पावर को पूरा भुगतान कर देंगे.

बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड (PDB) ने 8 अगस्त को अंतरिम सरकार के शपथ लेने से लेकर 11 सितंबर के बीच अडानी पावर को 29.5 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है. अडानी ने मुख्य सलाहकार को पत्र 27 अगस्त को लिखा था, जिसमें झारखंड में अडानी के 1,496 मेगावाट गोड्डा बिजली संयंत्र में बनने वाली बिजली के लिए लगभग 800 मिलियन डॉलर की बकाया राशि के भुगतान को मंजूरी देने में हस्तक्षेप करने की मांग की थी.

अभी नहीं हुआ पूरा भुगतान

बांग्लादेशी न्यूज द डेली स्टार के मुताबिक बिजली विभाग के जवाब में लिखा है कि अभी बकाया राशि का थोड़ा हिस्सा ही भुगतान किया गया है, क्योंकि विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने की वजह से सारा भुगतान एक बार में करना संभव नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अंतरिम सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से यह समस्या धीरे-धीरे कम हो रही है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts