अमेरिकी दबाव के बीच ईरान-इराक की नई डील, सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

अमेरिका की बढ़ती धौंस और पश्चिम एशिया में बदलते समीकरणों के बीच ईरान और इराक ने एक अहम सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों व घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने का फैसला किया है। समिति का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाना और आतंकवाद व तस्करी जैसी चुनौतियों से निपटना है। इस डील से दोनों देशों के आपसी रिश्ते और भी प्रगाढ़ हो गए हैं। जानकारों के मुताबिक, यह समझौता न केवल ईरान-इराक संबंधों को नई दिशा देगा बल्कि अमेरिकी प्रभाव को चुनौती देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts