अमेरिका का 50% टैरिफ भारत के सम्मान पर प्रहार : शीतल टण्डन अब होगा आर्थिक पलटवार, स्वदेशी अपनाओ-अमेरिकी सामान हटाओ अभियान तेज

सहारनपुर, । अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं के निर्यात पर 50% टैरिफ लगाने के निर्णय को भारत के सम्मान और आर्थिक ताकत पर सीधा हमला बताते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि यह केवल व्यापारिक नीति नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता को कमजोर करने की साजिश है।
रेलवे रोड स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक में टण्डन ने कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भावना के खिलाफ है और दशकों पुराने भारत-अमेरिका विश्वास को चोट पहुंचाता है। उन्होंने आह्वान किया कि अब हर भारतीय अमेरिकी सामान का बहिष्कार करे और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे।
टण्डन ने कहा कि कोका-कोला, पेप्सी, मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज़, बर्गर किंग, केएफसी, पिज़ा हट जैसे अमेरिकी ब्रांडों से दूरी बनाकर “वोकल फॉर लोकल” और “मेक इन इंडिया” को मजबूत करना समय की जरूरत है। यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक आवाज है।
बैठक में मुख्य संरक्षक मेजर एस.के. सूरी, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, पवन कुमार गोयल, रमेश डावर, राजीव अग्रवाल, संजय महेश्वरी, संदीप सिंघल, अभिषेक भाटिया, अशोक मलिक, मुरली खन्ना, भोपाल सिंह सैनी व संजीव सचदेवा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts