सहारनपुर ,हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने मासिक बैठक लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की दस्तक गांव गांव,शहर के हर दरवाजे पर होनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाओ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व जिला पंचायत सदस्य चौ अरविन्द पंवार भारसी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ खेलों के माध्यम से बच्चों का भविष्य बनाने का काम कर रहा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक व युवराज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मेहनत करें। सदस्यता अभियान के साथ साथ बूथ कमेटियों को मजबूत कर बैठक में विनोद प्रधान,आरिफ मलिक, विकास प्रधान,राजदीप,नीरज चौधरी,सेठी कुमार,आशीष तोमर,राजीव चौधरी आदि उपस्थित रहे।















