TikTok के एल्गोरिदम पर होगा US का नियंत्रण, अमेरिकियों के पास 6 सीटें

अमेरिका और चीन के बीच हो रहे नए डील के तहत टिकटॉक पर नियंत्रण अमेरिका के पास होगा. व्हाइट हाउस ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि इस डील में टिकटॉक के वीडियो फीड चलाने वाले एल्गोरिदम पर अमेरिकी कंपनियों का नियंत्रण रहेगा. साथ ही अमेरिका को सात सदस्यीय बोर्ड में छह सीटें मिलेंगी.वाशिंगटन और बीजिंग के बीच रस्साकशी का एक बड़ा सवाल यह रहा है कि क्या लोकप्रिय सोशल वीडियो मंच टिकटॉक मूल चीनी कंपनी बाइटडांस की हिस्सेदारी बेचने के बाद अपने एल्गोरिदम को बनाए रखेगा.

अमेरिकी संसद ने टिकटॉक पर लगाया था प्रतिबंध

अमेरिकी संसद ने जनवरी में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया था, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे टिकटॉक को अमेरिका में जारी रखने की अनुमति मिल गई है. हालांकि, ट्रंप प्रशासन बाइटडांस के अमेरिकी संचालन को बेचने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है.

छह सीटों पर अमेरिकियों का नियंत्रण

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि टेक दिग्गज ओरेकल टिकटॉक ऐप के डेटा और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होगी और बोर्ड की सात में से छह सीटों पर अमेरिकियों का नियंत्रण होगा. लेविट ने बताया कि हमें 100 प्रतिशत विश्वास है कि सौदा हो गया है, अब बस उस पर हस्ताक्षर करने की जरूरत है. राष्ट्रपति की टीम अपने चीनी समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रही है.

ओरेकल संभालेगी डेटा और सुरक्षा का जिम्मा

कैरोलिन लेविट ने बताया कि टेक दिग्गज ओरेकल टिकटॉक के डेटा और सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी. शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने फोन पर टिकटॉक सौदे को लेकर लंबी बातचीत की थी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी निवेशक तैयार हैं और जिनपिंग इस मामले में सहयोगी रुख दिखा रहे हैं. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या चीन इस एल्गोरिदम को नियंत्रित करेगा, तो उन्होंने कहा कि इस पर पूरी तरह से काम चल रहा है. हमारा नियंत्रण बहुत अच्छा होगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts