अवैध प्रवासियों को वापस जाने पर पैसा-टिकट देगा अमेरिका,

अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को देश छोड़कर जाने के लिए नई योजना पेश की है। इसके अंतर्गत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बिना दस्तावेज के रह रहे लोगों को घर वापसी के एवज में पैसों की मदद करने की बात कह रहे हैं।

ट्रंप बोले- अवैध प्रवासियों देश वापसी के लिए देंगे भत्ता

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार खुद से अपने देश वापसी करने वालों को विमान की टिकट और भत्ता देगी। अमेरिका का यह कदम गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों को उनके देश वापस भेजने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे अच्छे व्यक्तियों के लिए वैध रूप से अमेरिका में आने का रास्ता खुले।

प्रवासियों को लेकर ट्रंप पड़े नरम

ट्रंप ने कहा कि सरकार उन्हें भत्ता देगी। उन्हें कुछ पैसा दिया जाएगा और विमान का टिकट भी। फिर सरकार उनके साथ काम करेगी। अगर वे अच्छे होंगे और सरकार उन्हें वापस बुलाना चाहती है, तो उन्हें जल्द बुलाने के तरीके निकाले जाएंगे।

इसे प्रवासियों को लेकर ट्रंप द्वारा पूर्व में उठाए गए सख्त कदमों की जगह वैध रूप से वापस जाने के बेहतर रास्ते के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, यह योजना कब लागू होगी और इसकी योग्यता का पैमाना क्या होगा, अब तक पता नहीं चल सका है।

पुतिन ने एलन मस्क की तुलना सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक से की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एलन मस्क की प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक से की है। 1950 और 1960 के दशक में सोवियत संघ की अंतरिक्ष सफलता के पीछे मुख्य इंजीनियर सर्गेई कोरोलेव थे।

पुतिन छात्रों के साथ एक बैठक में रूस की अंतरिक्ष नीति पर बोल रहे थे

समाचार एजेंसी टॉस के अनुसार, पुतिन छात्रों के साथ एक बैठक में रूस की अंतरिक्ष नीति पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एलन मस्क मंगल मिशन के लिए जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने एलन मस्क और सर्गेई कोरोलेव के बीच तुलना करते हुए कहा कि एक सोवियत इंजीनियर थे, जिन्होंने 1961 में यूरी गगारिन को दुनिया की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान पर भेजने में सोवियत संघ की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पुतिन ने पहले भी मस्क की प्रशंसा की थी

पुतिन ने कहा कि मानव आबादी में ऐसे लोग बहुत कम दिखाई देते हैं, जो किसी खास विचार से प्रेरित हों। भले ही आज यह बात मुझे अविश्वसनीय लगे लेकिन एक समय के बाद ऐसे विचार अक्सर साकार हो जाते हैं। पुतिन ने पहले भी मस्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक उत्कृष्ट व्यक्ति बताया था, जिनकी व्यापारिक रुचियों में स्पेसएक्स अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी भी शामिल है।

अमेरिका में 22 हजार आइआरएस कर्मचारियों ने की इस्तीफे की पेशकश

अमेरिका में करीब 22 हजार आंतरिक राजस्व सेवा विभाग (आइआरएस) के कर्मचारियों ने इस्तीफे की पेशकश की है। ट्रंप प्रशासन के नवीनतम इस्तीफे के प्रस्ताव पर इन लोगों ने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इससे देश में टैक्स एकत्र करने की क्षमता कमजोर हो सकती है।

कर्मचारियों को सितंबर तक सवेतन प्रशासनिक अवकाश पर रखा जाएगा

ट्रंप प्रशासन के इस्तीफे के प्रस्ताव की शर्तों के अनुसार, इस सौदे को स्वीकार करने वाले कर्मचारियों को सितंबर तक सवेतन प्रशासनिक अवकाश पर रखा जाएगा और उसके बाद वे अपनी नौकरी छोड़ देंगे। प्रस्ताव स्वीकार करने वाले कुछ कर्मचारी अभी भी इस्तीफा देने से बच सकते हैं। आइआरएस कर्मचारियों में से एक तिहाई की कमी के कारण शेष कर्मचारियों को और अधिक छंटनी और फंडिंग में कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts