जिस घर में शिक्षा वही घर कामयाब: अंबेडकर

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। जेबीए कोचिंग सेंटर बुढ़ाना के आनर विकास अंबेडकर एडवोकेट ने जेबीए एक ऐसी संस्था है जिसमें गरीब बच्चों को पढ़ने का मौका मिलेगा। जो कहीं ना कहीं फीस की वजह से आर्थिक समस्याओं की वजह से पढ़ नहीं पाते हैं। अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं। हम ऐसे बच्चों की मदद करने के इरादे से बहुत कम फीस पर बच्चों को पढ़ाते हैं। इसलिए आप सब लोग इस मिशन मोमेंट में हमारा सहयोग करें और इस प्रचार को हर घर तक पहुंचाएं। हम इस कोचिंग सेंटर के माध्यम से स्पेशल तौर पर उन बच्चों की तैयारी करते हें जो बच्चे नवोदय विद्यालय के लिए तैयारी करते हैं। जो बच्चे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और जो बड़े बच्चे सरकारी नौकरी के लिए यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस, एसएससी, जीडी, इंडियन आर्मी और रेलवे इत्यादि की तैयारी करते हैं। हम ऐसे बच्चों के सपने साकार करने में उनकी मदद करते हैं। मेरा मानना है कि जिस घर में शिक्षा पहुंचेगी उसके घर में एक नया चिराग चलेगा। उस घर में रोशनी होगी और उस रोशनी से उसे आगे बढ़ना आसान हो जाएगा। इसलिए समाज को आगे बढ़ाने का यह सबसे बेहतर विकल्प है कि इसमें आप मेरा सहयोग करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts