अलवर की सरस डेयरी को मिलेगा नया प्लांट, आधुनिक सुविधाओं से सजेगी डेयरी: गृह राज्य मंत्री बेडम

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने अलवर दौरे के दौरान बातचीत में सरस डेयरी के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल्द ही अलवर स्थित सरस डेयरी का दौरा करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य किसानों और गौपालकों के लिए नई योजनाओं, आधुनिक उपकरणों और उन्नत सुविधाओं की शुरुआत करना है।

बेडम ने बताया कि अलवर के सांसद और केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव स्वयं सरस डेयरी के विकास को लेकर गंभीर हैं। डेयरी में एक नए प्लांट की स्थापना पर विचार किया जा रहा है, जो न केवल दूध उत्पादन और गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।सरकार इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्लांट के माध्यम से डेयरी उद्योग को नई तकनीकों से जोड़ा जाएगा, जिससे यह डेयरी राजस्थान की अग्रणी डेयरी बन सकेगी। राज्य सरकार और केंद्र के संयुक्त प्रयास से अलवर की सरस डेयरी को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और यह किसानों के लिए समृद्धि का जरिया बनेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts