अलवर : सर्व समाज हेल्प टीम ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे जूते-मोजे, गरीब परिवारों के बच्चों के चेहरे खिले

अलवर: अलवर मे बेसहारा परिवार को सहयोग करने वाली हर सामाजिक क्षेत्र में सेवा पर तत्पर रहने वाली सर्व समाज हेल्प टीम अलवर सरकारी विधालय राउमावि बीगोता में कक्षा 01 से 05 तक के सभी बच्चों को सर्व समाज हेल्प टीम की तरफ से मोज़े (जुराब)एवं शुज (जूते) पहनाएं टीम के सदस्य पूर्णमल गार्ड एवं संयोजक प्रकाश भाबला ने बताया कि सर्व समाज हेल्प टीम ने आज लगातार तीन वर्ष से सरकारी विद्यालयों में छोटे बच्चों को जुते जुराब पहनाते हैं जिसकी आज बिगोता सरकारी स्कूल से की इसके बाद राजगढ़ रैणी मालाखेड़ा टहला क्षेत्र की अन्य आठ सरकारी विद्यालयों में 300 बच्चों को चरण पादुका पहनाएंगे हमारी टीम हर सामाजिक कार्य में सहयोग व साथ देने में हमेशा आगे रहती है सर्व समाज हेल्प टीम हर क्षेत्र में जनता की आवाज उठाती है सर्व समाज हेल्प टीम किसी भी क्षेत्र मे फंसे लोगों की हेल्प करती है और इसी कडी में आज पंचायत समिति राजगढ़ की राउमावि बीगोता में पढ़ने वाले सभी बच्चों को टीम की तरफ से जूते मौजे पहनाएं जुते पहनकर बच्चों के चेहरे खिल गए और सभी बच्चों के चहरे खुशी से खिल उठे राजेश कोठी नारायणपुर व प्रमोद सैनी ने कहा कि टीम ने सरकारी विद्यालय को इसलिए चुना की प्राइवेट स्कूल में हर व्यक्ति अपने बच्चों को अच्छी तरह तैयार करके गर्म कपड़े गर्म जुते पहनाकर भेजते हैं।लेकिन सरकारी विद्यालय में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं।

उनको यह सुविधा प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध नहीं हो सकती इसलिए सर्व समाज हेल्प टीम ने सरकारी विद्यालयों को चुना यह कार्य टीम के सभी सदस्यों ने सहयोग एकत्रित करके किया है। टीम के सहयोग से शुज जुते मौजे वितरण कार्य की राउमावि बिघोता के उप-प्राचार्य ने एव ग्रामवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की जुते वितरण करते समय उप प्राचार्य राधेश्याम मीणा टीम के सदस्य सुनील भाकरी, प्रमोद सैनी , पूर्णमल गार्ड राजेश बाईपास शैलेन्द्र खटाना नेमी नीमला राजेन्द्र पत्रकार व विधालय स्टाप दीलीप दीनदयाल जयराम अनिता मैडम सहित ग्रामीण व समस्त विधालय स्टाफ व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts