अलवर: एक महिला ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को ठगी और लूट का जरिया बना लिया है, जिससे न केवल समाज का विश्वास तोड़ा गया, बल्कि पीड़ितों का भरोसा भी चुराया गया। महिला ने पांच स्थानों पर शादियां कीं और सोने-चांदी के जेवरात सहित रुपए लेकर फरार हो गई।
https://youtu.be/zq0V7qck-wU?si=dam1kLko304aZaP2
घटना की रिपोर्ट 8 अगस्त 2024 को भरतपुर जिले के कठूमर थाने में दर्ज कराई गई, जिसमें पीड़ित धर्मवीर ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली की एक महिला से हुई थी, जिसे डेढ़ लाख रुपये में विवाह करवा दिया गया था। शादी के एक महीने बाद महिला ने जेवरात और 20,000 रुपये लेकर भाग गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा और एक आरोपी को रिमांड पर लिया है। पुलिस अनुसंधान जारी है।















