अलवर में नेक कमाई फाउंडेशन ने डॉ. गोपाल रॉय चौधरी और खानचंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट के सहयोग से चार बेटियों का कन्यादान किया। अशोका होटल मनुमार्ग में आयोजित इस समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने बेटियों के चरण धोकर उन्हें शक्ति रूप में आशीर्वाद लिया।

संस्था के संरक्षक दौलत राम हजरती ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए संस्था ब्यूटी पार्लर और टेलरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण दे रही है, साथ ही कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए ‘संस्कार वृक्ष’ नामक विशेष शिक्षा कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा ने कन्यादान कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि, आयकर विभाग में डीजी रहे राकेश गुप्ता ने नेक कमाई फाउंडेशन के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पुरुषार्थी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष प्रेम गांधी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. बी. गौतम ने की।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी सौरभ कालरा, यूथ कार्यक्रम समन्वयक निष्ठा नारंग, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीन बत्रा, कमला यादव, सुरेश गुप्ता, गंगा वाधवा, एडवोकेट संजीव मीणा, सरदार परमजीत सिंह गोगिया, मानेन्द्र सिंह रातिया, मनोज सैन और माधव गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन निष्ठा नारंग और गुरप्रीत सिंह पवित्र ने किया।















