अलवर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण

अलवर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने आज “अतुल्य अलवर” थीम के तहत डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डंपिंग यार्ड के आसपास पहले आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे सफाई कर्मचारियों को कार्य करने में कठिनाई होती थी। लेकिन अब व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है और आगामी दिनों में और अधिक सुधार लाने की योजना बनाई जा रही है।

गौरतलब है कि पहले सड़क पर कचरा फैला रहता था, लेकिन अब वह व्यवस्थित नजर आ रही है। पिछली बजट घोषणा के तहत “आइडियल मेकेनाइज” थीम पर एक कचरा संग्रहालय तैयार किया जाएगा, जिससे डंपिंग यार्ड से किसी प्रकार की दुर्गंध नहीं आएगी। इसके पूरा होने के बाद शहर की हवा में सुधार होगा और कचरा प्रबंधन व्यवस्था और भी मजबूत होगी।

इसके अलावा, हाल ही में घोषित बजट में हनुमान सर्किल से बगड़ तिराहे तक की सड़क को दो लेन से चार लेन में विकसित करने की योजना शामिल है। इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिससे आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts