जनपद मुजफ्फरनगर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र खालापार में कमिश्नर अटल कुमार राय और डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी पहुंचे। उन्होंने देर रात संसद में वक्फ बोर्ड बिल प्रस्ताव पास होने और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
डीएम उमेश मिश्रा और डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ अधिकारियों ने खालापार चौराहे का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरे खालापार में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।















