मेरठ. समाजवादी पार्टी मेरठ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदल सकती है. इसको लेकर स्थानीय नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बुधवार को लखनऊ में बैठक होगी। कहा जा रहा है कि सपा के घोषित प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह को लेकर मेरठ के टॉप लीडर्स के बीच ही सहमति नहीं बन पा रही है.यही वजह है कि बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली थी. नेताओं ी नाराजगी को देखते हुए उन्हें लखनऊ बुलाया गया है.
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव द्वारा भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने को सहन नहीं कर पा रहे हैं. यह बात अतुल प्रधान, शाहिद मंजूर जैसे नेताओं ने सपा मुखिया को भी बताई है. स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि पार्टी किसी स्थानीय नेता को ही प्रत्याशी बनाए. जिसके बाद माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में मेरठ सीट से प्रत्याशी बदला जा सकता है
मुरादाबाद सीट पर भी असमंजस
टिकटों को लेकर समाजवादी पार्टी में काफी असमंजस है. डॉ एसटी हसन द्वारा मुरादाबाद सीट से नामांकन के बाद खबर आई कि अखिलेश यादव ने रूचि वीरा को चुनाव लड़वाने का मन बनाया है. फिर बुधवार को सूत्रों के हाल से खबर आई है कि एसटी हसन ही प्रत्याशी रहेंगे और रूचि वीरा से नामांकन न करने को कहा गया है.















