अखिलेश यादव से पूछा- संसद में टीशर्ट पहनकर क्यों आते हैं राहुल गांधी?

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सदन में टीशर्ट पहनने पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद ड्रेस कोड को लेकर बहस छिड़ गई है. इस पूरे विवाद पर जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि किरेन रिजिजू अच्छे आदमी है लेकिन वो ड्रेस कोड कैसे लगा सकते हैं.

क्या निक्कर पहनकर संसद आना चाहिए.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब राहुल गांधी के संसद में टीशर्ट पहनने पर पर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि “तो क्या पहनकर जाना है..?” पत्रकार ने जब टीशर्ट बैन करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि “क्यों बैन होनी चाहिए..? किरन रिजिजू अच्छे और बहुत समझदार आदमी हैं. हम उन्हें बहुत अच्छी तरह जानते हैं. वो भाजपा के मंत्री है. लेकिन, ड्रेस कोड कैसे लगा सकते हैं?

‘निक्कर को ड्रेस कोड बनाएंगे क्या?’

अखिलेश यादव ने आगे सवाल करते हुए कहा “ड्रेस कोड क्या निक्कर लागू करोगे.. आपने खुद निक्कर छोड़ दिया, आप भी तो पेंट पहन रहे हो. हम तो तैयार है अगर सारे बीजेपी वाले वहीं निक्कर पहने पुराने वाला..तो हम भी तैयार हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. अक्सर देखा गया है कि जब भी राहुल गांधी को लेकर सवाल उठाए जाते हैं तो सपा मुखिया उसका उतनी तीव्रता से जबाव देते हैं. बीते दिनों एक न्यूज़ चैनल पर भी जब उनसे सवाल किया गया कि आप राहुल गांधी के बचाव में सबसे मुखर दिखाई देते है तो उन्होंने कहा था कि हम समाजवादी लोग है अगर किसी के साथ है तो पक्के हैं.

किरेन रिजिजू ने दिया था ये बयान

बता दें कि संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने के मामले को सदन में उठाया है. उन्होंने राहुल गांधी को अनुरूप कपड़े पहनने की सलाह दी. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता के दिमाग पर उनके एक्टिविस्ट सलाहकारों ने कब्जा कर लिया है. उन्हें निजी तौर पर राहुल गांधी से कोई दिक़्क़त नहीं है लेकिन जब वो नेता प्रतिपक्ष होने के नाते औपचारिक रूप से बोल रहे होते हैं तो उन्हें परंपराओं, नियमों और शिष्टाचार का पालन करना चाहिए.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts