उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हो रही वोटिंग के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग निष्क्रिय हो गया है, न तो वह सही तरीके से काम कर रहा है और न ही गड़बड़ियों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इन चुनावों को “वोट से नहीं, खोट से” जीतने की कोशिश कर रही है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाकर मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है और पुलिस भी इस प्रक्रिया में सहयोग कर रही है।सपा प्रमुख ने मतदाताओं से अपील की कि वे डटे रहें और किसी भी हाल में अपना वोट डालें। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रशासन और पुलिस की कथित गड़बड़ियों के सबूत इकट्ठा कर रही है, जिनके आधार पर अदालत में कार्रवाई की जाएगी।
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
अखिलेश यादव ने पुलिस और बूथ पर मौजूद अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्य तौर पर मीरापुर विधानसभा में अधिकारियों ने वोटर आईडी छीन लिया है, और खुद अंदर मतदान करवा रहे हैं. ऐसे अधिकारियों की मैं जानकारी जुटाउंगा. कई बूथ पर एक-एक मतदाता समाजवादी पार्टी को वोट देने जा रहा है लेकिन पीठासीन अधिकारी मनमानी कर रहे हैं. ये हारने वाले हैं डरे हुए हैं और इसलिए हमारे वोटर्स को रोक रहे हैं.















