सूर्यकुमार को हटाने और श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने पर बोले अजीत अगरकर,

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकेया ने शनिवार को जब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का एलान किया तो उसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं थे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली है। सेलेक्शन कमेटी के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया क्योंकि कुछ ही महीने पहले सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।अब अचानक से सूर्यकुमार को कप्तानी से हटा दिया गया है और उनको टीम में जगह भी नहीं मिली है। उनकी जगह अय्यर को कप्तानी मिली है जो 2023 से भारत की टी20 से बाहर थे।

चीफ सेलेक्टर ने बताया कारण

इसे लेकर जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने दोनों फैसलों के पीछे की असली वजह बताई। अय्यर को कप्तान बनाए जाने पर अगरकर ने कहा, “श्रेयस अय्यर को हमने बीते कुछ सालों से देखा है। उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की कप्तानी की है। टीम को खिताब दिलाया है। उनका खुद का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनने के काफी करीब थे। मेरे विचार में वह काफी शानदार उम्मीद्वार थे।”सूर्यकुमार को कप्तानी से हटने और टीम में न चुनने को लेकर अगरकर ने कहा, “जहां तक सूर्यकुमार की बात है, ये मुश्किल फैसला था। हमने ये फैसला उनकी फॉर्म और अगले दो साल की साइकिल को देखते हुए लिया है। हमें लगा कि ये आगे की तरफ जाने का सही रास्ता है। श्रेयस कप्तानी के हकदार थे।

आईपीएल में रहे फेल

टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार का बल्ला ज्यादा चला नहीं था। उनकी खराब फॉर्म की आलोचना हुई थी। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी जगह जा सकती है। सूर्यकुमार के पास आईपीएल में शानदार खेल दिखा अपनी जगह और कप्तानी बचाने का मौका था, लेकिन यहां वह फेल रहे। आईपीएल-2026 में उनके बल्ले से 13 मैचों में 270 रन ही निकले। बमुश्किल वह दो अर्धशतक लगाने में सफल रहे, लेकिन ये काफी नहीं थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts